गोपालगंज: फुलवरिया के लाल ने नीट में फहराया परचम, डॉक्टर बन करेंगे समाज सेवा

Author Rakesh gupta|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

सफल नीट छात्र को सम्मानित करते पूर्व विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मांझा चतुर्भुज गांव के विनय कुमार सिंह ने विपरीत परिस्थितियों में NEET परीक्षा पास कर डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया है. मां बासमती देवी के सपने को साकार करते हुए उन्होंने कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है.

विज्ञापन

Gopalganj News: दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत के बल पर इंसान हर मंजिल हासिल कर सकता है. इसे प्रखंड के मांझा चतुर्भुज गांव निवासी दिनेश कुमार सिंह के पुत्र विनय कुमार सिंह ने सच साबित कर दिखाया है. दो बार असफल होने के बावजूद हार नहीं मानने वाले विनय ने तीसरे प्रयास में 720 में से 581 अंक हासिल कर नीट (NEET) परीक्षा उत्तीर्ण की और डॉक्टर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया.

विज्ञापन

मां के सपने को बनाया लक्ष्य

विनय कुमार सिंह ने बताया कि उनकी मां बासमती देवी का हमेशा से सपना था कि वे डॉक्टर बनकर समाज की नि:स्वार्थ सेवा करें. इसी सपने को अपना लक्ष्य बनाकर उन्होंने लगातार मेहनत की और आखिरकार सफलता हासिल की.

सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को

विनय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़े भाइयों और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया. उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने कठिन समय में उनका हौसला बढ़ाया, जिसकी बदौलत वे अपने लक्ष्य तक पहुंच सके.

पूर्व विधायक समेत कई जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

विनय की सफलता पर पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह कुशवाहा, जिला पार्षद राजकुमार सिंह, मुखिया गया कुमार सिंह तथा पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह उनके घर पहुंचे. सभी ने उन्हें माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

परिवार में खुशी का माहौल

विनय की सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. उनके पिता दिनेश कुमार सिंह, मां बासमती देवी, बड़े पापा मोहन सिंह, भाई अनिल और विकास सहित अन्य परिजनों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन