गोपालगंज: कुचायकोट सीएचसी में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, दलालों पर नजर रखने का निर्देश

Author Rajesh pandey|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
बैठक में मौजूद सुरक्षा कर्मी | Prabhat Khabar Network

बैठक में मौजूद सुरक्षा कर्मी | Prabhat Khabar Network

कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इसमें अस्पताल परिसर में दलालों पर कड़ी नजर रखने और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Gopalganj News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुचायकोट में मंगलवार को सुरक्षा कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला सुपरवाइजर अशोक कुमार ने अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सुरक्षा कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को अस्पताल आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर सतर्क नजर रखने का निर्देश दिया. खासकर वैसे लोगों की पहचान करने को कहा गया, जो मरीजों और उनके परिजनों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों, जांच केंद्रों, एक्स-रे सेंटरों और दवा दुकानों की ओर ले जाने का काम करते हैं.

दलालों की पहचान कर गोपनीय सूचना देने का निर्देश

जिला सुपरवाइजर अशोक कुमार ने कहा कि अस्पताल परिसर में दलाल प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए. ऐसे लोगों की पहचान कर उनकी जानकारी गोपनीय रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि जिला प्रशासन के माध्यम से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके.

उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले सुरक्षा कर्मियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षा कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया.

डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा पर जोर

बैठक के दौरान अस्पताल के चिकित्सकों, डिप्टी प्रबंधक और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की गई. इसके अलावा अस्पताल की सरकारी संपत्ति की सुरक्षा, मरीजों और उनके परिजनों के वाहनों की निगरानी तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का निर्देश दिया गया.

अशोक कुमार ने कहा कि अस्पताल में बेहतर माहौल बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. मरीजों और उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

बैठक में मौजूद रहे सुरक्षा कर्मी

बैठक में सुरक्षा कर्मियों के सुपरवाइजर सुभाष सिंह के अलावा सरवन सिंह, रमेश सिंह, रामाधार यादव, दीनानाथ तिवारी, बरिंदर सिंह, अनिल चौबे, नंद किशोर शाह, रामेश्वर सिंह, राजेंद्र सिंह, रिंकू देवी, नीलम देवी, ममता कुमारी सहित सिक्स एसएस सिक्योरिटी एजेंसी के कई सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


विज्ञापन
Rajesh Pandey

लेखक के बारे में

By Rajesh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन