गोपालगंज में मामूली विवाद में घर में घुसकर हमला, लाठी-रॉड से मारपीट में परिवार के 5 घायल

Updated:
विज्ञापन
फोटो नं 101.घायल महिला का इलाज करती स्वस्थकर्मी.  | Prabhat Khabar Network

घायल महिला का इलाज करती स्वस्थकर्मी

गोपालगंज के हरपुर राजोखर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार के पांच लोगों पर लाठी-रॉड से हमला, सभी घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

गोपालगंज: नगर थाना क्षेत्र के हरपुर राजोखर गांव में पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि विवाद के दौरान लाठी और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल में चल रहा है.

घायलों की पहचान उर्मिला देवी, नीतू देवी, प्रियंका कुमारी, ओम प्रकाश और रंजीत महतो के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है.

घर में घुसकर गाली-गलौज करने का आरोप

पीड़ित पक्ष के अनुसार, गांव में जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है. इसी विवाद को लेकर सीटू महतो, बीरेंद्र महतो, बिट्टू कुमार और हरकेश कुमार कथित रूप से नशे की हालत में पीड़ित परिवार के घर में घुस गये और गाली-गलौज करने लगे.

परिवार के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि चारों ने लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में परिवार के पांच सदस्य घायल हो गये.

जमीन कब्जे को लेकर पहले भी विवाद का आरोप

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि जमीन पर जबरन कब्जा करने को लेकर आरोपित पक्ष की ओर से पहले भी विवाद किया जाता रहा है. पीड़ितों का कहना है कि उन्हें कई बार धमकी भी दी गयी थी.

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

आवेदन मिलने के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है. पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त होने के बाद आरोपों की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों और दोनों पक्षों के बीच पूर्व से चले आ रहे विवाद की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


विज्ञापन
मनीष राज

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन