खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे खो-खो खिलाड़ी प्रत्यूष सिंह और स्वाति

Updated:
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे खो-खो खिलाड़ी प्रत्यूष सिंह और स्वाति

गोपालगंज. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मेजबानी इस बार बिहार कर रहा है. इसमें गोपालगंज के खिलाड़ी भी शामिल हैं.

विज्ञापन

गोपालगंज. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मेजबानी इस बार बिहार कर रहा है. इसमें गोपालगंज के खिलाड़ी भी शामिल हैं. गोपालगंज खो-खो संघ के सचिव विनीत कुमार शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खो-खो की स्पर्धा गया में 5 से 9 मई तक आयोजित की जा रही है. इसमें बिहार टीम में गोपालगंज के खिलाड़ी प्रत्यूष सिंह और स्वाति कुमारी शामिल हैं. दोनों खिलाड़ियों का चयन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित चयन प्रतियोगिता में किया गया, जिन्हें मुंगेर में पंद्रह दिन तक राष्ट्रीय स्तर के कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. इस मौके पर खो-खो संघ के अध्यक्ष राहुल सिन्हा, उपाध्यक्ष विनीत कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रिंस राज, सदस्य शशिरंजन शर्मा, हनी वर्णवाल व कोच शंकर सोनी और डीएवी के प्राचार्य भरत प्रसाद सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी. इस उपलब्धि से खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन