Jyoti Murder: ज्योति की शव का पोस्टमार्टम करने से इंकार, मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में हुई सड़ी लाश की फॉरेंसिक परीक्षण

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 07 Jul 2025 6:12 PM

विज्ञापन

Jyoti Murder Case in Gopalganj

Jyoti Murder Case: गंडक नदी से बरामद शव के सड़ने से मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया. वहीं इस घटना के बाद मुखिया और उसका परिवार भूमिगत हो गया है. पति को अरेस्ट कर पुलिस पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

संजय कुमार अभय/ Jyoti Murder Case: गोपालगंज में वीआईपी के जिला कोषाध्यक्ष और शहर के प्रमुख मिठाई कारोबारी सुरेंद्र प्रसाद की बेटी ज्योति के शव को पोस्टमार्टम करने से मेडिकल टीम ने इंकार कर दिया, क्योंकि शव पूरी तरह से सड़ चुका था. डॉक्टरों के पोस्टमार्टम करने से इंकार के बाद उसे फॉरेंसिक परीक्षण के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में भेजा गया. जहां सोमवार को फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने शव का परीक्षण किया. उसके बाद देर शाम को शव का अंतिम संस्कार कराया गया. उधर, ज्योति का शव रविवार को परिजनों के साथ एसडीआरएफ की टीम गंडक नदी में सात घंटे तक खंगालने के बाद सत्तरघाट से कुछ दूर से बरामद किया. शव की पहचान होने के बाद महम्मदपुर पुलिस एक्शन में आयी. पहले से पूछताछ के लिए हिरासत में रखे ज्योति के पति को सोमवार को गिरफ्तारी दिखते हुए जेल भेज दिया. ज्योति की हत्या दहेज की मांग को लेकर किये जाने की लिखित तहरीर महम्मदपुर थाना में मिठाई कारोबारी सुरेंद्र प्रसाद के तरफ से आने के साथ ही मुखिया शंभु प्रसाद परिवार के साथ भूमिगत हो गया. अब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने का दावा कर रही.

फॉरेंसिक जांच को भी समझिए

फॉरेंसिक जांच एक वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया है, जो अपराधों को सुलझाने और कानूनी मामलों में साक्ष्य प्रदान करने के लिए इस्तेमाल की जाती है. इसमें विभिन्न वैज्ञानिक तकनीकों और विशेषज्ञता का उपयोग किया जाता है, डीएनए विश्लेषण, फिंगरप्रिंट पहचान, और हथियार या अन्य तरह की मृत्यु के कारणों और चोटों की जांच करता है.

प्लानिंग के तहत ज्योति का किया गया था हत्या

सरेया वार्ड नंबर तीन के रहने वाले वीआईपी कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने अपनी बेटी ज्योति की शादी 20 मई 2023 को महम्मदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी वार्ड नं -1 के रहने वाले तथा परसौनी ग्राम पंचायत के मुखिया शंभु सहनी के पुत्र राजू सहनी के साथ किया था. शादी में अपनी औकात के मुताबिक उपहार भी दिया था. ज्योति को एक छह माह का पुत्र भी है. मेरी पुत्री अपने ससुराल में थी. बीच-बीच में कई बार ससुराल के लोगों के द्वारा उसे दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था. दामाद के मछली के हेचरी खोलने के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे. जिसे पूरा कर पाने में असमर्थ था. कई बार ससुराल में जाकर परिजनों को समझा कर पुत्री को ठीक से रखने का आग्रह किया था. इस बीच गत 4 जुलाई की सुबह 5:30 बजे मेरे समधी शंभु सहनी ने कॉल कर बताया कि आपकी लड़की सुबह अपने कमरे में नहीं है. वह अपने पुत्र को छोड़ कर कही चली गयी है. हत्या पूरे प्लान के तहत किया गया था.

ज्योति की हत्या करने के बाद हाथ- पैर बांध नदी में फेंका

बैकुंठपुर के सीओ गौतम कुमार सिंह के सामने जब एसडीआरएफ की टीम ने ज्योति का शव नदी से निकालकर पहुंची तो लोगों का हिम्मत कांप गया. लोगों ने बताया कि ज्योति के गले को काटने का निशान मिला, उसकी आंखे भी निकाला गया था. हाथ-पैर को पीछे की ओर बांधकर नदी में डाल दिया गया था. प्लानिंग के तहत लापता होने का दावा मुखिया शंभु सहनी का परिवार करता रहा. महम्मदपुर पुलिस भी उसकी बातों को मानकर जांच कर रही थी.

Also Read: कैमूर में झाड़-फूंक के चक्कर में तीन की मौत, सिविल सर्जन ने कहा- सांप काट ले तो तुरंत पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन