बंगालखाड़ में जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 30 Oct 2025 6:53 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप कोषांग की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप कोषांग की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी क्रम में कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के कुचायकोट प्रखंड के बंगालखाड़ गांव में गुरुवार को जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली. रैली के दौरान महिलाओं ने पहले मतदान, फिर जलपान, छह नवंबर को बूथ पर जाएं, पहले वोट करें फिर काम पर जाएं जैसे हिंदी और भोजपुरी नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया. दीदियों ने मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन