राजकीय मवि भोरे में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

Updated:
विज्ञापन
राजकीय मवि भोरे में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

भोरे. राजकीय मध्य विद्यालय भोरे में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

भोरे. राजकीय मध्य विद्यालय भोरे में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वनों के क्षेत्र पदाधिकारी राजकुमार प्रसाद की देखरेख में विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया. कार्यक्रम के दौरान जैव विविधता पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए जैव विविधता के संरक्षण और इसके महत्व पर छात्रों को जागरूक किया गया. इस मौके पर वन अधिकारी दिलीप कुमार, सुभाष चंद्र बोस, ज़ुबैर अंसारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक मिश्र, सिद्धार्थ शंकर, संजय कुमार, हेमंत श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, प्रभा देवी, रिम्मी कुमारी, विनिता कुमारी, बबिता कुमारी, स्मिता कुमारी, शिक्षक मुनीश कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा जैव विविधता के महत्व को रेखांकित करना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन