सीवान की ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष की हत्या का तार जुड़ा गोपालगंज से
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Apr 2020 11:17 PM
गोपालगंज : सीवान में अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष की हत्या के तार हथुआ से जुड़े हैं. इसको लेकर लगातार तीन दिनों से पुलिस हथुआ व मीरगंज थाना क्षेत्रों में तबाड़तोड़ छापेमारी कर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. सीवान, मीरगंज व हथुआ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगातार तीन दिनों से बरीईशर, रेपुरा, तुलसिया, […]
गोपालगंज : सीवान में अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष की हत्या के तार हथुआ से जुड़े हैं. इसको लेकर लगातार तीन दिनों से पुलिस हथुआ व मीरगंज थाना क्षेत्रों में तबाड़तोड़ छापेमारी कर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. सीवान, मीरगंज व हथुआ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगातार तीन दिनों से बरीईशर, रेपुरा, तुलसिया, मिर्जापुर आदि गांवों में छापेमारी कर एक दर्जन से अधिक संदिग्धों की गिरफ्तारी कर पूछताछ की गयी है.
पुलिस इस कांड के खुलासे की दहलीज पर है. इसी क्रम में बुधवार की देर रात हथुआ के बरीईशर गांव में एक युवती से भी पुलिस ने कड़ी पूछताछ की. पुलिस को इस हत्या से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं. बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने वाले एक अपराधी ने उक्त युवती से लगातार फोन व व्हाट्सएप पर बात की थी, जिसके आधार पर पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त किया है. हत्या की वारदात के समय अपराधी ने हथियार आदि के भी फोटो युवती के व्हाट्सएप पर भेजे थे. हालांकि पुलिस ने पूछताछ कर युवती को छोड़ दिया. युवती के संबंध में यहां तक बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व घटना को अंजाम देने वाले अपराधी ने युवती के साथ कोर्ट मैरेज भी किया था, जिसकी भनक उसके परिजनों को नहीं थी. लेकिन, पुलिस की छापेमारी के बाद यह खुलासा हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










