पुलिस की कार्रवाई में 24 घंटे में शराब और अन्य मामलों में 18 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 07 May 2025 5:47 PM

विज्ञापन

जिलेभर में पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 24 घंटे में 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिलेभर में पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 24 घंटे में 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. ये गिरफ्तारियां मद्य निषेध कानून के उल्लंघन और गंभीर आपराधिक धाराओं के अंतर्गत की गयी हैं. उचकागांव थाना पुलिस ने कांड संख्या 148/25 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2022 की धारा 30 (ए) में दर्ज मामले में बरारी हरकेश से दो अभियुक्तों जुल्फिकार अली खां और शैफ अली खां को गिरफ्तार कर जेल भेजा. मीरगंज थाने द्वारा गंभीर धाराओं में नामजद अभियुक्त मो. फिरोज मिया, बहाबुद्दीन मियां और हदीस मियां तीनों परमान पट्टी के निवासी को गिरफ्तार किया गया. इन पर भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की गयी. बैकुंठपुर थाने में दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी की गयी. कांड संख्या 160/25 के तहत राजू दास तथा 161/25 के तहत रजन दास को विभिन्न संगीन धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इसके अलावा, जिले के अलग-अलग थानों द्वारा मद्य सेवन के आरोप में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई. नगर थाना पुलिस ने मुकेश कुमार सोनी और सुरेश बारी को, फुलवरिया थाना ने मनोज राम को, माधोपुर थाना ने राहुल कुमार को तथा बरौली थाना ने मनोज कुमार को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा. कुचायकोट थाना पुलिस ने भोपतीपुर निवासी अनुराग चौबे और जागीर चौबे को भी इसी आरोप में हिरासत में लिया. जादोपुर थाना क्षेत्र से भी शराब सेवन के मामले में प्रमोद यादव और मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन