Gopalganj News : जनता बाजार में इंटर कॉलेज के खेल मैदान से हटाया गया अवैध कब्जा

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : जनता बाजार में इंटर कॉलेज के खेल मैदान से हटाया गया अवैध कब्जा

जनता बाजार स्थित सहयोगी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन खेल मैदान की जमीन से अवैध अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटा दिया गया है. लंबे समय से उक्त जमीन पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा अवैध रूप से झोंपड़ी, नाद-खूंटा आदि लगाकर कब्जा कर लिया गया था, जिससे खेल मैदान के निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही थी.

विज्ञापन

फुलवरिया. जनता बाजार स्थित सहयोगी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन खेल मैदान की जमीन से अवैध अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटा दिया गया है. लंबे समय से उक्त जमीन पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा अवैध रूप से झोंपड़ी, नाद-खूंटा आदि लगाकर कब्जा कर लिया गया था, जिससे खेल मैदान के निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही थी. स्थानीय लोगों की शिकायत पर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और जमीन की पैमाइश करवायी गयी. पैमाइश में यह स्पष्ट हुआ कि कब्जा की गयी भूमि विद्यालय परिसर के खेल मैदान के लिए चिह्नित जमीन है. इसके बाद शनिवार को सीओ वीरबल वरुण कुमार, थानाध्यक्ष नेहा कुमारी, मनरेगा पदाधिकारी राजीव रंजन तथा बीडीओ सहित प्रशासनिक दल ने मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण को हटाया. प्रशासन की सख्ती और त्वरित कार्रवाई के चलते अतिक्रमणकारियों ने स्वयं अपनी झोंपड़ियां हटायीं और जमीन खाली कर दी. इस दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी हरकत की गयी, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सीओ ने बताया कि इस कार्रवाई के बाद अब खेल मैदान के निर्माण में कोई बाधा नहीं रहेगी. मनरेगा पदाधिकारी ने बताया कि खेल मैदान के निर्माण के लिए श्रमिकों की तैनाती की जायेगी और जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन