गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

Updated at : 10 May 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
Road accident

Road accident

गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां पर ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी. ये दोनों मृतक युवक कटेया बाजार से काम समाप्त कर अपने-अपने घर लौट रहे थे.

विज्ञापन

Gopalganj Road Accident: गोपालगंज के कटेया-रसौती मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों युवक अपनी बाइक से काम खत्म कर घर लौट रहे थे. तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते वक्त उनकी बाइक सड़क किनारे रखीं ईंटों पर चढ़ गयीं और अनियंत्रित होकर ट्रॉली के पहियों के नीचे आ गयी. मृतकों की पहचान राजापुर दिउलिया गांव निवासी 18 वर्षीय निगम पंडित, पिता चंद्रमा पंडित और भोरे थाना क्षेत्र के जगधारी बनकटा गांव निवासी 19 वर्षीय मुन्ना चौहान, पिता हरि चौहान के रूप में हुई है. दोनों युवक डीजे ऑपरेटर का काम करते थे और कटेया बाजार से काम समाप्त कर अपने-अपने घर लौट रहे थे.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा कटेया रेफरल अस्पताल से महज सौ मीटर पहले हुआ, जहां एक निर्माणाधीन मकान के पास सड़क किनारे ईंटें रखी गयी थीं. इसी दौरान ईंट ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते वक्त युवकों की बाइक सड़क किनारे रखीं ईंटों पर चढ़ गयीं और असंतुलित होकर ट्रॉली के पहियों के सामने गिर पड़ी. दोनों युवक ट्रॉली की चपेट में आ गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग दौड़े और दोनों युवकों को कटेया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही कटेया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है.

दोनों युवकों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

मृतकों की पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी गयी. दोनों घरों में मातम पसर गया है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा पुलिस में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी, न ही किसी प्रकार का आवेदन दिया गया था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है.

Also Read: Road Accident: सीतामढ़ी में भीषण सड़क हादसा, हाइवा की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार मां-बेटा समेत तीन की मौत

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन