ePaper

हाइकोर्ट ने गौरीशंकर गैस एजेंसी की ओर से दर्ज कांड में कार्रवाई पर लगायी रोक

Updated at : 03 May 2024 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi

पटना हाइकोर्ट में न्यायमूर्ति संदीप कुमार के पीठ ने कुचायकोट स्थित गौरीशंकर इंडेन गैस एजेंसी के संचालक की ओर से दर्ज कराये गये कांड में कार्रवाई पर रोक लगाते हुए तत्काल प्रभाव से केस डायरी तलब की है. कोर्ट ने कांड के सूचक को भी अपना शपथ पत्र देने का आदेश दिया.

विज्ञापन

गोपालगंज. पटना हाइकोर्ट में न्यायमूर्ति संदीप कुमार के पीठ ने कुचायकोट स्थित गौरीशंकर इंडेन गैस एजेंसी के संचालक की ओर से दर्ज कराये गये कांड में कार्रवाई पर रोक लगाते हुए तत्काल प्रभाव से केस डायरी तलब की है. कोर्ट ने कांड के सूचक को भी अपना शपथ पत्र देने का आदेश दिया. अब इस मामले में 11 जुलाई को सुनवाई होगी. पटना हाइकोर्ट के अधिवक्ता रंजीत पांडेय ने बताया कि कुचायकोट स्थित गौरी शंकर गैस एजेंसी में फर्जीवाड़ा पाते हुए रद्द कर दिया था. उसके बाद संचालक रवि पांडेय की ओर से सीवान नगर थाने में कांड सं- 483/23 को दर्ज करा कर बेलवा गांव की रहने वाली एजेंसी के कर्मी राजेश पांडेय को अभियुक्त बना दिया गया. इस कांड में पुलिस की ओर से गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी. पटना हाइकोर्ट से अग्रिम जमानत लेने के बाद सीवान पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया. राजेश पांडेय ने इस कांड के खिलाफ रिट दाखिल किया. न्यायमूर्ति संदीप कुमार के पीठ में राजेश पांडेय की ओर से पक्ष रखते हुए अधिवक्ता रंजीत पांडेय ने कहा कि गौरी शंकर गैस एजेंसी को इंडेन के द्वारा कर्मी राजेश पांडेय की शिकायत को सत्य पाते हुए रद्द किया. सीवान को-ऑपरेटिव बैंक में 2.40 लाख रुपये जमा था. उसमें हेराफेरी कर 20.40 लाख बता कर एजेंसी ली गयी थी. इंडेन के निर्णय के खिलाफ संचालक ने हाइकोर्ट में रिट किया, जहां से हार गये. डबल बेंच में बैंक की ओर से दिये गये साक्ष्य के बाद माना कि जब 20.40 लाख रुपये जमा थे, तो दो ही लाख का ट्रांजेक्शन क्यों. कोर्ट ने अपील को खारिज कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने सुनने से इंकार कर दिया. तब उनके द्वारा कर्मी पर बैंक एकाउंट में हेराफेरी करने का आरोप लगाकर एफआइआर सीवान नगर थाने में दर्ज कराया गया. कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई पर रोक लगा दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन