मिर्जापुर फुटबॉल टूर्नामेंट मैच में छपरा को हराकर हथुआ पहुंचा फाइनल में

Published by : ASHOK MISHRA Updated At : 23 Jan 2026 8:30 PM

विज्ञापन

हथुआ. प्रखंड की बरीरायभान अंतर्गत मिर्जापुर खेल मैदान में चल रहे मिर्जापुर प्रीमियम लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में छपरा को हरा कर हथुआ फाइनल में पहुंच गया है.

विज्ञापन

हथुआ. प्रखंड की बरीरायभान अंतर्गत मिर्जापुर खेल मैदान में चल रहे मिर्जापुर प्रीमियम लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में छपरा को हरा कर हथुआ फाइनल में पहुंच गया है. मुख्य अतिथि सीवान के अनवारूल्ल हक तथा अनुमंडलीय अस्पताल के डीएस रमेश राम, मुखिया मदन लाल सिंह ने फीता काट कर एवं खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया. इसके बाद दोनों टीम के बीच काटे की टक्कर हुई. हाफ टाइम तक किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली. मैच के आखिरी दौर में हथुआ ने छपरा को एक गोल मार कर फाइनल में जगह बना ली. वहीं दूसरा सेमी फाइनल मैच तमकुंही बनाम बलिया के बीच खेला गया. शनिवार को बिहार एवं यूपी की महिला टीम के बीच मैच खेला जायेगा. व्यवस्था में हसमुद्दीन अंसारी, प्रवीन कुमार राय, बाबुदीन अंसारी, मनोज राय, दिनेश शर्मा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK MISHRA

लेखक के बारे में

By ASHOK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन