ePaper

हार्डकोर नक्सली समीर दांगी हथियार और चरस के साथ गिरफ्तार, मुखिया कुरैश की हत्या में था वांटेड

Updated at : 10 May 2024 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi

बिहार एसटीएफ और गोपालगंज पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर शुक्रवार को हार्डकोर नक्सली शशि रंजन उर्फ समीर दांगी उर्फ साबिर को गिरफ्तार किया है. गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के कोची गांव के रहनेवाले नक्सली पर थावे थाना क्षेत्र के फुलगुनी पंचायत के मुखिया मोहम्मद कुरैश की हत्या करने के अलावा औरंगाबाद, गया जिले में नक्सली वारदात को अंजाम देने का आरोप है.

विज्ञापन

गोपालगंज. बिहार एसटीएफ और गोपालगंज पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर शुक्रवार को हार्डकोर नक्सली शशि रंजन उर्फ समीर दांगी उर्फ साबिर को गिरफ्तार किया है. गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के कोची गांव के रहनेवाले नक्सली पर थावे थाना क्षेत्र के फुलगुनी पंचायत के मुखिया मोहम्मद कुरैश की हत्या करने के अलावा औरंगाबाद, गया जिले में नक्सली वारदात को अंजाम देने का आरोप है. वहीं, सीवान में हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने इस नक्सली के पास से एक कट्टा, 1.28 किलोग्राम चरस और चोरी की एक बाइक बरामद की है. सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने नगर थाने में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. एसडीपीओ ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ ढाले के पास चरस की खरीद-बिक्री करने नक्सली समीर दांगी पहुंचा था, जहां से इसकी गिरफ्तारी हुई. उन्होंने बताया कि फुलगुनी पंचायत के मुखिया मो. कुरैश की हत्या में समीर दांगी ने शूटर की भूमिका निभायी थी. सीवान और गोपालगंज में रहकर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली को पनाह देनेवाले और इसके गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं, हार्डकोर नक्सली की गिरफ्तारी के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया और फिर पुलिस की कड़ी सुरक्षा में जेल भेजा गया. पुलिस ने उम्मीद जतायी है कि इस नक्सली की गिरफ्तारी से सीवान, गोपालगंज और औरंगाबाद व गया जिलों में आपराधिक घटनाओं में कमी आयेगी. सदर एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम यानी यूएपीए के दो मामले दर्ज हैं. आतंकी गतिविधियों में शामिल नक्सली समीर दांगी के बारे में पुलिस अन्य साक्ष्य इकट्ठा कर रही है. वहीं, विस्फोटक अधिनियम और नक्सली हमले के तीन आपराधिक मामले औरंगाबाद व गया जिलों में दर्ज किये गये हैं. गोपालगंज पुलिस ने गया, औरंगाबाद और सीवान जिलाें की पुलिस से संपर्क कर अन्य आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है. गोपालगंज पुलिस ने बीते 13 अप्रैल को तीन लोगों की हत्या की सुपारी लेकर पहुंचे दो अपराधियाें को पकड़ा था. जादोपुर थाना क्षेत्र से नक्सली के दो करीबी सार्थियों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सवना निवासी राजेश शर्मा का पुत्र कुंदन भारद्वाज उर्फ कुंदन शर्मा और दूसरे की पहचान गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के कुकुरभुक्का गांव निवासी बलिराम यादव के पुत्र विशाल कुमार यादव के रूप में किया गया था. ये दोनों अपराधियों ने फुलगुनी पंचायत के मुखिया मोहम्मद कुरैश की हत्या में लाइनर का काम किया था. पुलिस द्वारा दोनों से की गयी पूछताछ के आधार पर नक्सली समीर दांगी का नाम सामने आया और उसकी गोपालगंज में गतिविधियों पर पुलिस ने नजर रखना शुरू कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन