गोपालगंज: सासामुसा बाजार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा बाजार
सासामुसा बाजार में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
सासामुसा बाजार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से पूरा बाजार गूंज उठा. आयोजकों ने घर-घर तिरंगा फहराने की अपील की.
Gopalganj Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को कुचायकोट प्रखंड के सासामुसा बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सासामुसा रेलवे स्टेशन से हुआ. मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए. यह यात्रा सासामुसा बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए बघौच मोड़ के पास पहुंचकर समाप्त हुई.
भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा बाजार
पूरी यात्रा के दौरान "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से पूरा बाजार गूंजता रहा. तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार किया गया तथा सभी लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया.
घर-घर तिरंगा लगाने की अपील
आयोजकों ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है. प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर देश के प्रति अपने सम्मान और राष्ट्रप्रेम को प्रदर्शित करते हुए अपने घर पर तिरंगा अवश्य लगाना चाहिए.
सैकड़ों लोग हुए शामिल
तिरंगा यात्रा में चंदन तिवारी, रमेश माझी, मदन मोहन तिवारी, नागेंद्र शर्मा, नीतीश गिरी, सतेंद्र चौबे, धर्मनाथ सिंह, अमरेश कुमार, प्रदीप मिश्रा, राहुल कुशवाहा, प्रभुनाथ शर्मा, त्रिभुवन पांडे, मुन्ना शर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







