गोपालगंज में लेखक विवेक तिवारी का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के साहित्यकार विवेक तिवारी का गुरुवार को निधन हो गया. उनकी लेखनी के लिए जाने जाने वाले तिवारी के जाने से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. इटवा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया.

विज्ञापन

गोपालगंज: मीरगंज शहर निवासी लेखक विवेक तिवारी का गुरुवार को निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में मायूसी छा गयी.

विज्ञापन

विवेक तिवारी साहित्य के क्षेत्र में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते थे. उनके निधन को साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है. निधन की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

इटवा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

गुरुवार को ही इटवा घाट पर विवेक तिवारी का अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, साहित्य प्रेमी और शुभचिंतक शामिल हुए. लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन