Gopalganj News : प्रेम-प्रसंग में युवक की गला दबाकर हत्या, सरसों के खेत में मिला शव, प्रेमिका के घरवालों को पुलिस ने उठाया

Updated at : 16 Feb 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News : प्रेम-प्रसंग में युवक की गला दबाकर हत्या, सरसों के खेत में मिला शव, प्रेमिका के घरवालों को पुलिस ने उठाया

Gopalganj News : नगर थाने के एकडेरवा गांव में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. वारदात के बाद शव को सरसों की खेत में फेंककर आरोपी फरार हो गये. मृतक का नाम अंसार अली उर्फ बुधन है, जो मंजूर अली का 22 वर्षीय पुत्र था.

विज्ञापन

गोपालगंज. नगर थाने के एकडेरवा गांव में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. वारदात के बाद शव को सरसों की खेत में फेंककर आरोपी फरार हो गये. मृतक का नाम अंसार अली उर्फ बुधन है, जो मंजूर अली का 22 वर्षीय पुत्र था. हत्या की वजह पड़ोस की लड़की से मोबाइल फोन पर बात करना बताया गया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं, इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है.

जांच में जुटी पुलिस और एफएसएल टीम

पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है. वहीं, हत्या की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. परिजनों में कोहराम मच गया और लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. बताया जाता है कि अंसार अली उर्फ बुधन गांव में ही पड़ोस की लड़की से प्रेम करता था. शनिवार की रात गांव में मिलाद था. अंसार अली का पूरा परिवार मिलाद में गया हुआ था. इस बीच लड़की के भाइयों ने फोन करके अंसारी अली उर्फ बुधन को बुलाया और सुनसान इलाके में ले जाकर मारपीट की, फिर गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या कर शव को सरसों के खेत में फेंक दिया, जहां से पुलिस ने बरामद किया है.

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कर रही कार्रवाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस जल्द ही हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी कर खुलासा कर देगी.

हत्या में इनका आया नाम

पुलिस ने घटना के बाद में परिजनों से पूछताछ की, तो एक साथ चार लोगों का नाम दिया. इनमें ताहिद मियां के पुत्र परवेज उर्फ भूट्टू, गुड्डू मियां, लुड्डू मियां और जुमन मियां शामिल हैं. सभी आरोपित सगे भाई हैं और मारपीट करने के बाद रस्सी से गला दबाकर हत्या करने का आरोप है. नगर इंस्पेक्टर ओमप्रकाश चौहान ने कहा कि पुलिस एक-एक बिंदु पर जांच कर रही है. घटनास्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन