Gopalganj News : डिग्री कॉलेजों में स्नातक के फाइनल इयर के परीक्षा फॉर्म भरने का काम शुरू

Updated at : 07 Oct 2024 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : डिग्री कॉलेजों में स्नातक के फाइनल इयर के परीक्षा फॉर्म भरने का काम शुरू

Gopalganj News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय स्नातक सत्र 2020-23 के फाइनल इयर के परीक्षा फॉर्म को भरने का काम सोमवार से शुरू हो गया. कुछ डिग्री कॉलेज में पहले दिन दर्जनों छात्रों ने फॉर्म भरा, तो कुछ कॉलेजों में पूरे दिन छात्रों का इंतजार होता रहा.

विज्ञापन

गोपालगंज. जयप्रकाश विश्वविद्यालय स्नातक सत्र 2020-23 के फाइनल इयर के परीक्षा फॉर्म को भरने का काम सोमवार से शुरू हो गया. कुछ डिग्री कॉलेज में पहले दिन दर्जनों छात्रों ने फॉर्म भरा, तो कुछ कॉलेजों में पूरे दिन छात्रों का इंतजार होता रहा. शहर के महेंद्र महिला कॉलेज के अलग-अलग विभागों में 35 छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरा. वहीं कमला राय कॉलेज के कुछ छात्रों ने विवि की वेबसाइट से फॉर्म को डाउनलोड किया, लेकिन कॉलेज के काउंटर पर एक भी छात्र फॉर्म जमा करने नहीं पहुंचे. प्राचार्य प्रो. एके पांडेय ने बताया कि मंगलवार से छात्र फॉर्म जमा करेंगे. जिले के अन्य डिग्री कॉलेजों में भी पहले दिन फॉर्म भरने की तेजी नहीं देखी गयी. बता दें कि फार्म भरने की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर तक है. स्नातक फाइनल इयर का परीक्षा फॉर्म इस बार ऑफलाइन भरा जायेगा. छात्रों को विवि की वेबसाइट jpv.ac.in से परीक्षा फॉर्म तथा शपथ पत्र के प्रारूप डाउनलोड करना होगा. इसके बाद उसे भरकर प्राचार्य से सत्यापित कराने के बाद आवश्यक कागजातों के छायाप्रति के साथ कॉलेज कार्यालय में जमा करना होगा. ₹990 है परीक्षा शुल्क स्नातक सत्र 2020- 23 के फाइनल इयर के परीक्षा शुल्क के रूप में ऑनर्स विषय वाले छात्रों को 990 रुपये देने होंगे. परीक्षा फॉर्म भरने के बाद फर्स्ट इयर तथा सेकेंड इयर की मार्कशीट, एडमिट कार्ड तथा रजिस्ट्रेशन कार्ड की छायाप्रति के साथ फॉर्म का प्रिंट आउट छात्रों को कॉलेज में जमा करना होगा. वहीं फाइनल इयर के परीक्षा फॉर्म भरने में पुराने छात्रों को भी विश्वविद्यालय ने मौका दिया है. स्नातक सत्र- 2018- 21 तथा स्नातक सत्र 2019- 22 के जिन छात्रों का फाइनल इयर पेंडिंग है. वह भी परीक्षा फॉर्म को भरकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन