Gopalganj News : करसघाट में फायरिंग कर वाहनों में की गयी तोड़फोड़, घर में लूटपाट, महम्मदपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना, दो कट्टा बरामद

Published by : GURUDUTT NATH Updated At : 16 Mar 2025 10:00 PM

विज्ञापन

Gopalganj News : महम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित करसघाट गांव में होली से पहले हुई मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ ने इलाके में सनसनी मचा दी.

विज्ञापन

सिधवलिया. महम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित करसघाट गांव में होली से पहले हुई मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ ने इलाके में सनसनी मचा दी. यहां क्रिकेट खेलने को लेकर हुए एक पुराने विवाद के बाद दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया, जो होली में बवाल में बदल गया. घटना में कई राउंड फायरिंग किये जाने और घर में लूटपाट करने का आरोप है. वहीं, दरवाजे पर खड़ी गाड़ियों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया. पुलिस ने मौके से दो कट्टा, कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है.

होली के दिन बढ़ी तकरार

पुलिस के मुताबिक, यह विवाद पहले क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ था, जब बबन सिंह और लड्डू तिवारी के बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी. बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और मामला सुलझा लिया गया था. लेकिन होली के दिन फिर से दोनों पक्षों के बीच तकरार बढ़ गयी, और एक पक्ष ने बबन सिंह के घर पर हमला कर दिया. हमलावरों ने बबन सिंह के घर में घुसकर मारपीट के बाद लूटपाट की और घर के बाहर खड़ीं दोपहिया और चार पहिया गाड़ियों को तोड़ दिया.

आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया है और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है. विभा कुमारी, जो इस घटना की पीड़ित महिला हैं, ने बताया कि उन्हें और उनके परिवार को काफी नुकसान हुआ है. पीड़ित परिजन ने कहा कि इस तरह की घटना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

एसडीपीओ अभय रंजन ने इस मामले में बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है. पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है और जो भी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GURUDUTT NATH

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन