Gopalganj News : पहले अशरे को लेकर गुलजार रहीं तमाम मस्जिदें, पहले दिन रखा रोजा

Updated at : 02 Mar 2025 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News : पहले अशरे को लेकर गुलजार रहीं तमाम मस्जिदें, पहले दिन रखा रोजा

Gopalganj News : माह-ए-रमाजन रविवार से शुरू हो गया. रोजेदारों ने खुशनुमा मौसम के बीच पहला रोजा रखा. रोजा के साथ ही पहला अशरा भी शुरू हो गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. माह-ए-रमाजन रविवार से शुरू हो गया. रोजेदारों ने खुशनुमा मौसम के बीच पहला रोजा रखा. रोजा के साथ ही पहला अशरा भी शुरू हो गया. रोजेदारों ने शहर की बड़ी मस्जिद, दरगाह शरीफ, मरकजी मस्जिद आदि मस्जिदों में रमजान के पांचों वक्त की नमाज अदा की.

रोजा इबादत के साथ ही अच्छाई की देता है सीख

बड़ी मस्जिद के मौलाना सइदुल्लाह कादिरी ने कहा कि रोजा इबादत के साथ ही अच्छाई की सीख देता है. उन्होंने कहा कि हदीस पाक में यह जिक्र आता है कि रमजान के मुकद्दस महीने में प्रत्येक रात में सुबहे सादिक आसमान से एक मुनादी यह ऐलान करता है कि अच्छाई मांगने वाले यह मांगना खत्म कर और खुशी मना कि तेरी दुआ कुबूल हो गयी है. बुराई करनेवाले बुराई करने से बाज आ और इबरत हासिल कर. वहीं रमजान को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाके के तमाम मस्जिदें गुलजार होने लगी हैं. बाजारों में भी इफ्तार की सामग्री खरीदारी को लेकर चहल-पहल दिखी.

नन्हे रोजेदारों ने रखा पहला रोजा

माह-ए-रमजान में रोजा रखना सबके लिए फर्ज है. इस पवित्र महीने में शहर के जादोपुर रोड निवासी परवीन अमानुल्लाह भी रोजा रख रही है. इसके साथ आलिया अंजूम, आफिया परवीन ने भी रोजा रखने की जिद्द की है. आलिया के पिता शाहिद इमाम बताते हैं कि रविवार को बच्चियों ने अपना पहला रोजा रखा. शाम को माता-पिता के साथ इफ्तार पार्टी में शामिल हुई. परवीन अमानुल्लाह ने बताया कि रोजा रखने के साथ कुरान की तिलावत भी करती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन