सिवान जेल में बंद अपराधी कैलिफोर्नियम तस्करों को फोन पर कर रहा था गाइड, पोल खुलते हीं सुरक्षा एजेंसियां हाइअलर्ट पर…

Updated:
विज्ञापन
gopalganj california smuggling | Gopalganj News: The criminal lodged in Siwan jail was guiding California smugglers on phone.

अपराधियों के पास से जब्त कैलीफॉर्नियम

Gopalganj News: सिवान जेल में बंद अपराधी कैलिफोर्नियम लेकर आने वाले तस्करों को फोन पर गाइड कर रहा था. पुलिस के सामने यह पोल खुलते ही सुरक्षा एजेंसियां हाइअलर्ट हो गई हैं.

विज्ञापन

Gopalganj News: सिवान जेल में बंद अपराधी कैलिफोर्नियम लेकर आने वाले तस्करों को फोन पर गाइड कर रहा था. पुलिस के सामने यह पोल खुलते ही सुरक्षा एजेंसियां हाइअलर्ट हो गई हैं. सुरक्षा एजेंसियां अब जेल में बंद अपराधी को रिमांड पर लेने की तैयारी में है.

यह खबर सुनकर यकीन नहीं होगा कि आखिर कोई जेल से कैसे गाइड कर सकता है, लेकिन यह सच है. छोटेलाल प्रसाद के मोबाइल पर लगातार सीवान जेल से फोन आने की बात सामने आई है. पुलिस की एक टीम गुजरात पहुंचने के बाद कैलिफोर्नियम की आपूर्ति करने वाले की तलाश में जुट गई है. आपूर्तिकर्ता का मोबाइल बंद होने से उसका सही लोकेशन नहीं मिल पा रहा.

गुजरात पुलिस बिहार पुलिस की कर रही है मदद

गुजरात पुलिस की टीम भी बिहार पुलिस के सहयोग में जुटी हुई है. पुलिस के अधिकारी फिलहाल इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं. कैलिफोर्नियम को अमेरिका व रूस तैयार करते हैं, जिसे समझौता के तहत अन्य देश को उपलब्ध कराया जाता है.

ये भी पढ़ें: टेलीग्राम व व्हाट्सएप चैनलों से सिपाही अभ्यर्थियों को जोड़ रहे माफिया, बिहार पुलिस ने 15 टेलीग्राम व तीन व्हाट्सएप चैनल को किया चिन्हित…

कैसे पहुंचा कैलिफोर्नियम अभी तक स्पष्ट नहीं…

ऐसे में कैलिफोर्नियम इन तस्करों के पास कहां से पहुंचा, क्या विदेश से इनका कनेक्शन है या फिर देश के किसी बिजली उत्पादन केंद्र या परमाणु अनुसंधान केंद्र से चोरी किया गया है, यह अबतक जांच में साफ नहीं हो सका है. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र से पहुंची एसएफएल टीम की जांच से ही स्थिति स्पष्ट होगी. सूत्रों ने बताया कि विदेश से तस्करी होने की संभावनाओं को भी खंगाला जा रहा है.

 ‘वायनाड आपदा सामान्य नहीं’, PM Modi ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन