Gopalganj News : साइकिल की हवा निकालने के आरोप में शिक्षक ने की 8वीं कक्षा के छात्र को पीटा

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News  : साइकिल की हवा निकालने के आरोप में शिक्षक ने की 8वीं कक्षा के छात्र को पीटा

Gopalganj News : सरकारी विद्यालय के एक शिक्षक पर कक्षा आठवीं में पढ़नेवाले छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. सरकारी विद्यालय के एक शिक्षक पर कक्षा आठवीं में पढ़नेवाले छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है. जख्मी छात्र का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस ने छात्र का बयान दर्ज किया है. मामला महम्मदपुर थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है. जख्मी छात्र का नाम विवेक कुमार है, जो दिलीप यादव का पुत्र है. आरोप है कि रामपुरवा गांव निवासी दिलीप यादव का पुत्र विवेक कुमार अपने निर्धारित समय से स्कूल में आठवीं कक्षा का एग्जाम देने के लिए गया था. स्कूल में एग्जाम देने के बाद. किसी छात्र की साइकिल की हवा निकल गयी थी और इसकी शिकायत एक छात्रा के द्वारा शिक्षक से की गयी थी.

स्कूल में बेहोश पड़ा मिला था छात्र

शिक्षक ने शिकायत सुनने के बाद डंडा उठाकर छात्र की जमकर पिटाई कर दी. जिसमें छात्र का सिर फूट गया. शाम होने पर छात्र जब घर नहीं पहुंचा, तो परिजन ढूंढ़ने निकले, लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं मिला. वहीं, दिलीप यादव जब स्कूल में पहुंचे, तो विवेक कुमार बेहोश पड़ा हुआ था. उसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी महम्मदपुर थाने की पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने छात्र को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. वहीं, स्कूल के शिक्षक से मामले में बात करने की कोशिश की गयी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका. वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़ित छात्र और उसके परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gurudutt Nath

लेखक के बारे में

By Gurudutt Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन