Gopalganj News : सासामुसा और कटेया में शराब की खेप के साथ तस्कर धराये, भेजे गये जेल

Updated at : 07 Mar 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : सासामुसा और कटेया में शराब की खेप के साथ तस्कर धराये, भेजे गये जेल

Gopalganj News : सासामुसा / कटेया. विश्वंभरपुर पुलिस ने काला मटिहनियां व अन्य जगहों पर शराब बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. इन तस्करों के पास से जांच के क्रम में 94.400 देसी व विदेशी शराब बरामद की गयी. साथ में तीन बाइकें भी जब्त कर ली गयीं.

विज्ञापन

सासामुसा / कटेया. विश्वंभरपुर पुलिस ने काला मटिहनियां व अन्य जगहों पर शराब बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. इन तस्करों के पास से जांच के क्रम में 94.400 देसी व विदेशी शराब बरामद की गयी. साथ में तीन बाइकें भी जब्त कर ली गयीं. गिरफ्तार तस्कर में कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलुआ टोला गांव के अजय यादव ,नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा गांव के बुलेट यादव व अंकित कुमार और बरौली थाना क्षेत्र के आलापुर गांव के छोटू कुमार यादव हैं . उधर, कटेया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के लखराव के समीप वाहन जांच के दौरान 10 बोतल देसी शराब व बाइक जब्त कर एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के दुबे पचमवा गांव निवासी नथुनी साह है.

शराब के साथ पकड़े गये राजस्थान के दो तस्कर

सिधवलिया. महम्मदपुर पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में थाना क्षेत्र के खोरमपुर चौक से 284 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर राजस्थान के जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के बलवाड़ा गांव के जाला राम और जागा राम हैं.

शराब माफिया विजेंद्र यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर

गोपालगंज. विभिन्न कांडों में फरार चले रहे शराब माफिया ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. बताया जाता है कि मीरगंज थाना के भगवान टोला गांव के निवासी रमेश यादव के पुत्र विजेंद्र यादव पर विभिन्न थाने में पूर्व से शराब तस्करी सहित अन्य कांड दर्ज किया गया है. उसके खिलाफ इश्तेहार भी जारी किया गया था. वहीं, उसकी गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही थी. इसी बीच शुक्रवार को शराब माफिया विजेंद्र यादव ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन