Gopalganj News : हथुआ में 10 लाख के सोना के साथ उत्तर प्रदेश का तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Sep 2024 9:04 PM
Gopalganj News : हथुआ पुलिस ने सोने के गहनों के साथ उत्तर प्रदेश के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी अरुण कुमार वर्मा के रूप में की गयी है.
हथुआ. हथुआ पुलिस ने सोने के गहनों के साथ उत्तर प्रदेश के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी अरुण कुमार वर्मा के रूप में की गयी है. पुलिस ने उसके पास से लगभग दो सौ ग्राम सोना और एक बुलेट बाइक के साथ एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, हथुआ-मीरगंज मुख्य मार्ग पर मछागर लछीराम गांव के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया था. इस दौरान एक बुलेट पर सवार तस्कर को देखकर पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया. लेकिन तस्कर ने पुलिस को देख कर बाइक को तेजी से दौड़ाया और भागने की कोशिश की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्कर का पीछा किया और उसे पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने तस्कर की बाइक की तलाशी ली और उसके पास से सोने के गहने बरामद किये. हालांकि, बरामद गहनों के पास कोई वैध कागजात मौजूद नहीं था. इसके चलते पुलिस ने तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है. हथुआ थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि तस्करी के मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी है ताकि इस मामले में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके. बता दें कि इसके पहले बरौली थाने की पुलिस ने सोने के साथ सीवान के दो तस्करों को गिरफ्तार किया था. बरामद सोने की कीमत लगभग 10 लाख बतायी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










