Gopalganj News : मीरगंज में 10 ग्राम स्मैक के साथ छह पेडलर गिरफ्तार, दो बाइकों पर सवार थे सभी तस्कर

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News  : मीरगंज में 10 ग्राम स्मैक के साथ छह पेडलर गिरफ्तार, दो बाइकों पर सवार थे सभी तस्कर

Gopalganj News : मीरगंज थाने की पुलिस ने बाइक जांच के दौरान 10 ग्राम स्मैक के साथ छह पेडलरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये सभी पेडलर दो बाइकों पर सवार थे.

विज्ञापन

उचकागांव. मीरगंज थाने की पुलिस ने बाइक जांच के दौरान 10 ग्राम स्मैक के साथ छह पेडलरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये सभी पेडलर दो बाइकों पर सवार थे. इसी दौरान मीरगंज पुलिस ने वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की है.

युवाओं को टारगेट कर करायी जा रही सप्लाइ

गिरफ्तार आरोपितों में उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव के राजा हुसैन, नवादा परसौनी गांव के मजीबुर रहमान तथा नौतन हरैया गांव के पंकज कुमार, धनंजय कुमार, सोनू कुमार राम तथा राकेश कुमार शामिल हैं. स्मैक के कारोबारियों ने पुलिस को बताया कि मीरगंज व आसपास के युवाओं को टारगेट कर स्मैक की सप्लाइ करते थे.

वाहन जांच के दौरान मिली सफलता

मामले को लेकर मीरगंज थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से मीरगंज पुलिस थाना क्षेत्र के मीरगंज बाइपास पर बीके टाइल्स के समीप सघन वाहन चेकिंग कर रहे थी. इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार छह लोग आ रहे थे. ये पुलिस टीम को देख कर भागने लगे. इन्हें शक होने पर पकड़ा गया और जांच-पड़ताल शुरू की गयी. इसी दौरान स्मैक बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

कुल 23 पुड़िया की गयी बरामद

जांच दल में मीरगंज थाने में तैनात पुअनि प्रशांत कुमार, गृहरक्षक अनिल राय एवं सुमित कुमार राय की सहायता से तलाशी के क्रम में इनके पास से कुल 23 पुड़िया बरामद हुई. मीरगंज थाना कांड दर्ज किया गया है. सभी प्राथमिकी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. इनके नेटवर्क को खंगाला जा रहा. आखिर इनको स्मैक कौन लोग सप्लाइ करते थे. मुख्य माफिया तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पा रहे. पुलिस इनके जरिये माफिया तक पहुंचने की कोशिश में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gurudutt Nath

लेखक के बारे में

By Gurudutt Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन