Gopalganj News : बिना रिक्ति की बहाली के मामले में बचे 194 शिक्षकों के कागजात की जांच शुरू

Published by : GURUDUTT NATH Updated At : 28 Mar 2025 9:23 PM

विज्ञापन

Gopalganj News : जिला अपीलीय प्राधिकार के आदेश से बिना रिक्ति की बहाली के मामले में शिक्षा विभाग ने अपना एक्शन शुरू कर दिया है. राज्य अपीलीय प्राधिकार के आदेश पर 33 शिक्षकों को पहले की बर्खास्त कर दिया गया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिला अपीलीय प्राधिकार के आदेश से बिना रिक्ति की बहाली के मामले में शिक्षा विभाग ने अपना एक्शन शुरू कर दिया है. राज्य अपीलीय प्राधिकार के आदेश पर 33 शिक्षकों को पहले की बर्खास्त कर दिया गया है. अब बचे 194 शिक्षकों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. अब इन शिक्षकों के एक-एक कागजात तथा जिला अपीलीय प्राधिकार के आदेश की जांच की जा रही है. किस परिस्थिति में नियोजन इकाई ने इन्हें नियुक्त किया, इसकी जांच हो रही है. नियम संगत बहाली नहीं होने पर इनकी नौकरी जानी तय है.

33 की जा चुकी है नौकरी

दरअसल, जिला अपीलीय प्राधिकार के आदेश पर बिना रिक्ति के नियुक्त हुए शिक्षकों के मामले में राज्य अपीलीय प्राधिकार ने सुनवाई करते हुए इन शिक्षकों को सेवामुक्त कर वेतन मद में दी गयी राशि वसूलने का निर्देश दिया था. गोपालगंज जिले में ऐसे 227 शिक्षक थे. इनमें से 33 शिक्षक हाइकोर्ट में अपील के लिए चले गये, जहां से इस मामले को राज्य अपीलीय प्राधिकार में भेजा गया. राज्य अपीलीय प्राधिकार ने इन शिक्षकों की अपील को खारिज करते हुए पूर्व के आदेश को यथावत रखा और शिक्षकों को सेवामुक्त कर वेतन वसूली का निर्देश दिया. इसके बाद शिक्षा विभाग ने पत्र जारी करते हुए 25 मार्च तक शिक्षकों को सेवामुक्त करने का निर्देश दिया. स्थापना संभाग के डीपीओ मो. जमालुद्दीन ने बताया कि पूर्व में ऐसे 60 से अधिक शिक्षकों के नियोजन के विरोध में विभाग की ओर से राज्य अपीलीय प्राधिकार में अपील की गयी थी, जिसमें से 33 शिक्षकों पर कार्रवाई हो चुकी है. अब बचे सभी शिक्षकों के कागजात तथा नियुक्ति की प्रक्रिया की जांच करायीजा रही है. जल्द ही यह मामला राज्य अपीलीय प्राधिकार में जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GURUDUTT NATH

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन