Gopalganj News : तीसरे जुमे की नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ, तीसरे अशरे के साथ शब-ए-कद्र की रात शुरू

Published by : GURUDUTT NATH Updated At : 21 Mar 2025 10:56 PM

विज्ञापन

Gopalganj News : माह-ए-रमजान के तीसरे जुमे पर शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज अदा की गयी. नमाज अदा करने के बाद देश की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी गयी.

विज्ञापन

गोपालगंज. माह-ए-रमजान के तीसरे जुमे पर शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज अदा की गयी. नमाज अदा करने के बाद देश की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी गयी. वहीं, धूप के बीच पहुंचनेवाले नमाजियों की संख्या को देखते ही काफी इंतजाम किये गये थे. गर्मी से बचने के लिए तिरपाल लगाया गया था ताकि नमाज अदा करने के दौरान किसी को कोई परेशानी न हो. शहर के दरगाह शरीफ में सबसे अधिक नमाजी पहुंचे. इसके बाद जामा मस्जिद, मरकजी मस्जिद, जंगलिया मस्जिद, सरेया मस्जिद आदि मस्जिदों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की. जुमे की नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गयी थीं.

सुबह नये कपड़े पहनकर मस्जिद पहुंचे रोजेदार

सुबह सवेरे नये कपड़े पहनकर और इत्र लगाकर रोजेदार मस्जिद पहुंचे. जामा मस्जिद के इमाम सइदुल्लाह कादिरी फरमाते हैं कि तीसरे अशरे में 21, 23, 25, 27 व 29 तारीख की रातों में शब-ए-कद्र की तलाश करनी है. इस शब-ए-कद्र में भागीदार बनने के लिए इस रात को बंदे रातभर जागेंगे और तहज्जुद नमाज पढ़कर खुदा से इनाम पायेंगे. उन्होंने कहा कि इस पाक महीने में इबादत का हर पल खास अहमियत रखता है. इबादत का सवाब भी 70 गुना बढ़ जाता है. अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगें. वहीं दूसरी तरफ तीसरा अशरा शुरू होने के बाद ईद की तैयारियां भी शुरू हो गयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GURUDUTT NATH

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन