Gopalganj News : हाइवे से लेकर शहर तक हर कदम पर महाजाम से कराह उठे लोग

Updated at : 05 Mar 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : हाइवे से लेकर शहर तक हर कदम पर महाजाम से कराह उठे लोग

Gopalganj News : गोपालगंज. हाइवे से लेकर शहर तक हर कदम पर लगी महाजाम से लोग कराह उठे. बंजारी चौक पर हाइवे के सर्विस रोड के निर्माण के कारण एक लेन को बंद कर दिया गया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. हाइवे से लेकर शहर तक हर कदम पर लगी महाजाम से लोग कराह उठे. बंजारी चौक पर हाइवे के सर्विस रोड के निर्माण के कारण एक लेन को बंद कर दिया गया है. वहीं दूसरे लेन में गड्ढा होने के कारण लंबा जाम लग रहा है. घंटों लोग बंजारी में फंस रहे हैं. वहां से निकलकर शहर में आ गये, तो डाकघर चौक पर अवैध पार्किंग के कारण खड़े वाहनों के कारण भी जमा की स्थिति बनी रही. डाकघर चौक से लेकर कलेक्ट्रेट रोड, जनता सिनेमा रोड, मेन रोड, चंद्र गोखुल रोड में भी जाम से लोग कराह उठे.

एंबुलेंस व जरूरी सेवाओं के वाहन भी फंसे रहे

ट्रैफिक इंतजाम पूरी तरह से लाचार दिखा. जाम के कारण मौनिया चौक से थाना रोड पर भी पड़ा. आंबेडकर चौक से घोष मोड़ तक भी जाम रहा. जाम में पुलिस, एंबुलेंस व जरूरी सेवाओं के वाहन भी फंसे रहे. शहर की ट्रैफिक को दुरुस्त करने के लिए डीएसपी से लेकर जवानों तक की तैनाती की गयी है. इसके बाद भी जाम से लोग परेशान हो रहे.

एनएचएआइ ने नहीं किया वैकल्पिक इंतजाम

बंजारी में एक लेन सर्विस रोड के बगैर पूर्व इंतजाम किये बंद कर दिया गया. ना ही लोगों को जानकारी के लिए सूचना या संकेतक लगाया गया. नतीजा है कि थावे से बाइपास होकर शहर आने वाले या कुचायकोट की ओर से आने वालों को जाम में घंटों जूझना पड़ रहा है. वहीं शहर के लोगों का कहना है कि होली के पूर्व जाम से निबटने के लिए वैकल्पिक इंतजाम करना होगा. होली में परदेस से आने वाले के कारण शहर में जाम की स्थिति और बिगड़ सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन