Gopalganj News : गन्ना किसानों को अतिरिक्त कार्य अवधि में बैंक खोलकर शीघ्र भुगतान करें : डीएम

Gopalganj News : डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने समाहरणालय सभा कक्ष में जिले में राज्य सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में 10 रुपये की वृद्धि के संदर्भ में गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की गयी.
गोपालगंज. डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने समाहरणालय सभा कक्ष में जिले में राज्य सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में 10 रुपये की वृद्धि के संदर्भ में गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की गयी. जिला ईख पदाधिकारी एवं जिले के विष्णु शुगर मिल और भारत शुगर मिल के प्रतिनिधियों से राज्य सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में की गयी 10 रुपये की बढ़ोतरी के भुगतान की प्रगति की समीक्षा की गयी.
भुगतान संबंधी एडवाइस बैंक को भेजा गया
जिला ईख पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि भुगतान संबंधी एडवाइस बैंक को भेज दिया गया है. परंतु बैंक द्वारा धीमी गति से भुगतान किया जा रहा है. इस पर डीएम द्वारा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि यूनियन बैंक को निर्देश दें कि अतिरिक्त कार्य अवधि में बैंक खोलकर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें. अन्यथा, यूनियन बैंक से खाता हटाकर अन्य बैंक में स्थानांतरित कर दिया जायेगा. डीएम के पूछने के क्रम में जिला ईख पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि दोनों मिलों के लिए 6 करोड़ रुपये और आवंटन की आवश्यकता होगी. इस पर डीएम द्वारा शेष आवंटन के लिए अग्रेतर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये.
निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
उधर, पंचायत सरकार भवन के कार्यों में गति लाने के लिए समीक्षा बैठक की गयी. लंबित प्रत्येक पंचायत के पंचायत सरकार भवन के निर्माण संबंधी पृच्छा करने के उपरांत विभिन्न स्तरों पर लंबित पंचायत सरकार भवन के निर्माण में अवरोध के समाधान के लिए समन्वय स्थापित कराते हुए निर्माण कार्य के लिए त्वरित कार्रवाई करने और कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये. साथ ही निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के कार्यों में भी तेजी लाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये.
निर्माण कार्यों की करें समीक्षा
डीएम द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर समीक्षा करें और निर्धारित समयावधि के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें. संबंधित बैठक में डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, जिला ईख पदाधिकारी, विष्णु शुगर मिल और भारत शुगर मिल के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




