Gopalganj News : होली में नशाखुरानों पर नकेल कसने के लिए ट्रेनों व स्टेशनों पर शुरू हुआ जांच अभियान

Updated at : 06 Mar 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : होली में नशाखुरानों पर नकेल कसने के लिए ट्रेनों व स्टेशनों पर शुरू हुआ जांच अभियान

Gopalganj News : होली समेत अन्य पर्व-त्योहार को लेकर आरपीएफ और जीआरपी ने नशाखुरानों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी की है.

विज्ञापन

थावे. होली समेत अन्य पर्व-त्योहार को लेकर आरपीएफ और जीआरपी ने नशाखुरानों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी की है. आरपीएफ व जीआरपी की ओर से संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर में ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही आने-जाने वाले यात्रियों को लाउडस्पीकर के माध्यम से नशाखुरानी गिरोह के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

जांच के साथ यात्रियों को किया जा रहा जागरूक भी

आरपीएफ इंस्पेक्टर देवेंद्र प्रताप और जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में अभियान के क्रम में गुरुवार को भी आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने होली पर्व के अवसर पर अपने घर लौट रहे प्रवासी यात्रियों को जागरूक किया. अभियान में अधिकारियों व जवानों ने यात्रियों को समझाया कि ट्रेन में सफर करते हुए किसी भी अनजान व्यक्ति का दिया हुआ खाद्य पदार्थ व पेय पदार्थ नहीं लें तथा यात्रा के समय अपने सामान का स्वयं ध्यान दें.

किसी अनजान व्यक्ति की बात में आकर खाद्य पदार्थ एवं पेय पदार्थ नहीं लें

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने घर आ रहे प्रवासी के परिजनों से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व में घर आ रहे दोस्त, रिश्तेदार से कहें कि ट्रेन में सफर करने के वक्त किसी अनजान व्यक्ति की बात में आकर खाद्य पदार्थ एवं पेय पदार्थ नहीं लें. ट्रेनों में सफर करते वक्त किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो रेलवे द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 139 पर सूचना अविलंब दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन