Gopalganj News : चौथे दिन भी गिरफ्त में नहीं आया महिला की चाकू गोद कर हत्या करने वाला पति

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : चौथे दिन भी गिरफ्त में नहीं आया महिला की चाकू गोद कर हत्या करने वाला पति

कटेया. कटेया थाना क्षेत्र के अमही बांके गांव में विवाहिता की चाकू से गोदकर की गयी हत्या के मामले में चार दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपित अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

विज्ञापन

कटेया. कटेया थाना क्षेत्र के अमही बांके गांव में विवाहिता की चाकू से गोदकर की गयी हत्या के मामले में चार दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपित अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. आरोपित की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है. पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपित की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी. इसके लिए मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाले जा रहे हैं तथा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. इसके बावजूद आरोपित पुलिस को चकमा देने में सफल रहा है. इधर, गांव में पुलिस की कार्यशैली को लेकर चर्चाएं तेज हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पुलिस ने शुरुआत में ही तत्परता दिखाई होती, तो आरोपित पहले ही दिन गिरफ्तार हो सकता था. बताया जाता है कि घटना के तुरंत बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी और आरोपित को हिरासत में लेने की तैयारी कर रही थी. इसी दौरान आरोपित कपड़ा पहनने के बहाने घर के अंदर गया और छत के रास्ते पड़ोसी के घर होते हुए फरार हो गया, जबकि पुलिस टीम बाहर ही इंतजार करती रह गयी. गौरतलब है कि इस मामले में यूपी के कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाने के देवपोखर गांव निवासी मृतका के पिता हामिद अली ने मृतका के पति नसरूद्दीन उर्फ शहालू और ससुर मुंशी मियां को नामजद आरोपित बनाया है. पुलिस ने ससुर मुंशी मियां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपित अब भी फरार है. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन