किशोरी का गैंगरेप, ट्रांसजेंडर से भी गंदी हरकत; गोपालगंज में 24 घंटे में 2 शर्मनाक वारदात

Updated:
विज्ञापन

थाने के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़

Gopalganj News : गोपालगंज के विजयीपुर में 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म की दो घटनाएं, एक आरोपी गिरफ्तार.

विज्ञापन

गोपालगंज से सुरेश कुमार राय की रिपोर्ट
Gopalganj News : गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. यहां महज 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म की दो बड़ी वारदातें सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पहली घटना में बथान में सोई एक ट्रांसजेंडर को हवस का शिकार बनाया गया, वहीं दूसरी घटना में एक किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

ट्रांसजेंडर से दुष्कर्म से हड़कंप

​सोमवार की देर रात विजयीपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रांसजेंडर अपने बथान में सो रही थी. इसी दौरान एक युवक ने वहां पहुंचकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद राम को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

दो युवकों ने किया किशोरी का अपहरण

विजयीपुर थाना क्षेत्र में ही एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई. किशोरी जब बाजार जा रही थी, तभी दो युवकों ने रास्ते से उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया. विरोध करने पर दरिंदों ने उसके साथ मारपीट की और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है.

पुलिस ने तेज की कार्रवाई

​पुलिस के अनुसार, दोनों ही मामलों में कानूनी प्रक्रिया के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है. ट्रांसजेंडर मामले का आरोपी जेल भेजने की प्रक्रिया में है, वहीं किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है.

Also Read : रातों-रात जहर डालकर 30 लाख की मछलियां मारी गईं, सुबह का मंजर देख सन्न रह गए मत्स्य पालक

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन