Gopalganj News : प्रेमी को पटना से ढूंढ़ते हुए हथुआ में आयी युवती, हुआ हाइ वोल्टेज ड्रामा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Feb 2025 10:14 PM

विज्ञापन

Gopalganj News : हथुआ में अपने प्रेमी को ढूंढ़ने के लिए पटना से एक युवती आयी, जहां उसके प्रेमी के होने की सूचना पर उसके घर पहुंच कर जमकर हंगामा किया.

विज्ञापन

हथुआ. हथुआ में अपने प्रेमी को ढूंढ़ने के लिए पटना से एक युवती आयी, जहां उसके प्रेमी के होने की सूचना पर उसके घर पहुंच कर जमकर हंगामा किया. प्रेमिका के हंगामे को देख प्रेमी धीरे से घर से खिसक कर कहीं बाहर फरार हो गया. प्रेमी के घर से फरार होने की भनक पर प्रेमिका भी प्रेमी से शादी रचाने के लिए दिल्ली रवाना हो गयी है. यह हाइ वोल्टेज ड्रामा चार दिनों से चल रहा है.

पटना में एक निजी अस्पताल में जीएनएम के पद पर कार्यरत था युवक

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हथुआ का एक युवक पटना में एक निजी अस्पताल में जीएनएम के पद पर कार्यरत था. उसी अस्पताल में नालंदा की एक युवती भी कर्मचारी के तौर पर कार्य कर रही थी. तीन माह पूर्व दोनों के बीच प्यार हो गया. एक दिन अचानक युवक नौकरी छोड़ कर युवती से बिना बताये घर चला आया.

हंगामा देख मौके पर पहुंची हथुआ पुलिस

जब युवती अस्पताल गयी, तो मालूम चला कि उसका प्रेमी नौकरी छोड़ कर चला गया है. पटना से युवती हथुआ पहुंच गयी. पता कर हथुआ में उसके घर पहुंची. साथ ही उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी. हंगामा देख हथुआ पुलिस मौके पर पहुंची. वहां युवती एवं प्रेमी को साथ लेकर थाने आयी. दोनों के परिजनों को बुला कर उनके हवाले युवक एवं युवती को कर दिया गया. लेकिन युवक अपने घर से भी फरार हो गया. इसकी भनक युवती को लगी और वह भी उसको खोजने के लिए दिल्ली चली गयी. युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी ने शादी करने का वादा किया था, लेकिन उसके परिजन शादी के लिए राजी नहीं हैं. इसको लेकर युवक नौकरी छोड़ कर आ गया था, लेकिन यहां से भी वह फरार हो गया है. उसको खोजने के लिए वह दिल्ली जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन