Gopalganj News : बलथरी चेकपोस्ट पर ट्रकों को रोक कर वसूली करता फर्जी डीटीओ कर्मी धराया

Gopalganj News : यूपी बॉर्डर से बलथरी चेकपोस्ट तक कभी जीएसटी अफसर, कभी डीटीओ बनकर इंट्री माफिया ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे थे. इसका खुलासा करते हुए कुचायकोट पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
कुचायकोट (गोपालगंज). यूपी बॉर्डर से बलथरी चेकपोस्ट तक कभी जीएसटी अफसर, कभी डीटीओ बनकर इंट्री माफिया ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे थे. इसका खुलासा करते हुए कुचायकोट पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में यूपी के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के हफुआ जीवन गांव के पिंटू मिश्रा के पुत्र 25 वर्षीय निखिल मिश्रा व सिधवलिया थाना के विशुनपुरा बाजार के मुन्ना यादव के पुत्र 19 वर्षीय गुड्डू कुमार हैं.
दो बदमाश माैके से हुए फरार
वहीं पुलिस को चकमा देकर फुलवरिया गांव के कन्हैया प्रधान के पुत्र अनमोल प्रधान व एक अन्य माफिया भाग निकले. गिरफ्तार युवकों ने पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस अब उनकी तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यूपी के एटा जिले के जयथरा थाने के जरवा गांव के आशीष यादव राजस्थान के नसीराबाद से अपने टेलर में डीजी जेनेरेटर लेकर अगरतला जा रहे थे.
ओवरटेक कर ट्रक को रोका
बिहार के बॉर्डर में ट्रक लेकर इंट्री की कि बथना कुट्टी के पास एक चरपहिया गाड़ी ने ओवरटेक कर ट्रक को रोका. उसमें से दो लोग उतरे. खुद को डीटीओ का कर्मी बताया. वहां बताया कि कागज दो. इतने में दो और लोग आ गये. उसके बाद 10 हजार रुपये की मांग की गयी. बलथरी चेकपोस्ट पास कराने के लिए दो हजार रुपये मांगे. चालक ने उनसे बहस करने के बदले पे-फोन से 11 हजार रुपये व एक हजार नकद दे दिया. उसके बाद बलथरी चेकपोस्ट पर रुकने को कहा. चेकपोस्ट को पार करने के बाद जैसे आगे बढ़ा कि फिर चारों ट्रक को रोक कर 25 हजार रुपये की मांग करने लगे. इसी बीच पुलिस पहुंच गयी. पुलिस ने निखिल और गुड्डू कुमार को दबोच लिया. वहीं अनमोल व अन्य भाग निकला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




