Gopalganj News: गोपालगंज में दीवार जोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सदर अस्पताल में रोते बिलखते मृतक परिजन
Gopalganj News: गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में दीवार जोड़ने के विवाद में 50 वर्षीय बुजुर्ग हरेराम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Gopalganj news:(मनीष राज) गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में दीवार जोड़ने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में 50 वर्षीय बुजुर्ग हरेराम की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना रविवार रात की बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में दहस्त फैल गई है.
दीवार जोड़ने को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार हरेराम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे और उनके तीन बच्चे हैं. बताया जा रहा है कि पड़ोस में दीवार जोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक में बदल गई. इसी दौरान आरोप है कि दूसरे पक्ष के जय पूजन राम, अरबिंद और उनके परिजनों ने हरेराम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया. हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और वे मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े.
इलाज के दौरान हुई मौत
घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें बरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में भी हालत नाजुक बनी रहने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर भेज दिया. लेकिन वहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई.
परिजनों में मचा कोहराम
मौत की खबर मिलते ही सदर अस्पताल में मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
Also Read: गयाजी में तीन बड़ी लूट कांडों का खुलासा, झारखंड से हथियार के साथ चार शातिर अपराधी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










