Gopalganj News : शहर के दलित और महादलित टोलों में विकास के काम में आयेगी तेजी, एलइडी लाइट से रोशन होंगे वंचित क्षेत्र

Gopalganj News : गोपालगंज नगर परिषद के दलित, महादलित एवं वंचित तबके वालों के टोले-मुहल्लों में विकास के काम तेज होंगे. वहीं, शहर के वंचित क्षेत्र एलइडी लाइट से रोशन होंगे. नगर परिषद बोर्ड की बैठक में इसके लिए निर्णय किये गये हैं.
गोपालगंज. गोपालगंज नगर परिषद के दलित, महादलित एवं वंचित तबके वालों के टोले-मुहल्लों में विकास के काम तेज होंगे. वहीं, शहर के वंचित क्षेत्र एलइडी लाइट से रोशन होंगे. नगर परिषद बोर्ड की बैठक में इसके लिए निर्णय किये गये हैं.
नप की बैठक में लिया गया निर्णय
सोमवार को नगर परिषद के सभाकक्ष में हुई बैठक में सभापति हरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि आगामी बजट में दलित, महादलित एवं वंचित तबके के क्षेत्र में विकास करने के लिए विशेष राशि का प्रावधान कर उन क्षेत्रों के विशेष ध्यान देकर विकसित बनाने का निर्णय लिया गया है. वहीं, होली के बाद नगर परिषद् क्षेत्र में निविदा के माध्यम से सभी वंचित क्षेत्रों में एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम किया जायेगा. इसके लिए योजना बनायी गयी है. सभापति ने बताया कि दलित वर्ग के वैसे परिवारों को, जिनको आवास बनाने के लिए अपनी जमीन नहीं है, एक अभियान चलाकर वैसे लोगों को पक्का मकान बनाकर दिया जायेगा. साथ ही साथ प्रधानमंत्री आवास योजना फेज- 2 के लिए सर्वेक्षित 1200 वैसे परिवार, जिनका मकान अभी तक नहीं बन पाया है, कैंप लगाकर उन सभी परिवारों के आवेदन पत्र काे ऑनलाइन किया जायेगा.
सफाईकर्मियों से लेकर सहायकों तक का बढ़ेगा मानदेय
नगर परिषद में काम करने वाले सफाई कर्मियों, वाहन चालकों, सफाई पर्यवेक्षकों, कंप्यूटर ऑपरेटर व कार्यालय में कार्यरत सहायकों का मानदेय बढ़ेगा. सोमवार को नगर परिषद् के सभाकक्ष में सभापति की अध्यक्षता में बोर्ड की हुई बैठक में मानदेय वृद्धि का निर्णय किया गया. बैठक के बाद सभापति ने बताया कि बढ़ती मंहगाई को देखते हुए सफाई कर्मियों, वाहन चालकों, सफाई पर्यवेक्षकों एवं कंप्यूटर ऑपरेटर तथा सहायकों के मानदेय में वृद्ध कर इन्हें होली का तोहफा नगर परिषद की ओर से दिया गया है.पर्यावरण संरक्षा के लिए सड़कों के किनारे लगाये जायेंगे पौधे
नगर परिषद बोर्ड के द्वारा पूरे नगर परिषद क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षा को लेकर सड़कों के किनारे पौधारोपण कराने का भी निर्णय किया गया है. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी राहुलधर द्विवेदी, उपसभापति रुखसाना परवीन, पार्षद दीपक सिंह, राहुल बैठा, शीतल कुमारी गुप्ता, तनवीर अहमद, संजीव सिंह, राजेंद्र कुमार, विपुल अग्रवाल, गायत्री देवी, मालती देवी, दिलदार हुसैन, नीता देवी, इंद्रमणि देवी, स्नेह लता देवी, मो. सोनू, फातिमा खातून, सुनील स्वामी, श्यामलता देवी , मुन्नी देवी, अमित कुमार गुप्ता, निर्मला कुमारी शर्मा, नर्गिस बानो, नेहा कुमारी समेत कई लोग थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




