Gopalganj News : गोरौली चंवर में पानी में डूबा मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Nov 2024 10:37 PM

विज्ञापन

Gopalganj News : बैकुंठपुर थाने के गोरौली चंवर में रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

बैकुंठपुर. बैकुंठपुर थाने के गोरौली चंवर में रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी. वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. लोगों का कहना है कि किसी दूसरी जगह से लाकर शव फेंका गया है, हालांकि पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के लिए कार्रवाई में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि चंवर में करीब एक फुट पानी था. पानी में ही शव पड़ा था. लोगों ने चंवर में शव को देखकर शोर मचाया. आसपास के लाेगों के पहुंचने के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी. कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि हमीदपुर गांव का एक व्यक्ति गायब है. पुलिस ने हमीदपुर में टीम को भेजकर लापता परिजनों को सदर अस्पताल में शव की पहचान के लिए भेजा है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी था और मौत की वजह का पता भी नहीं चल सका था. बैकुंठपुर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह का कहना है कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांव के अलावा सीमावर्ती थानों से भी संपर्क किया गया है. शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे तक रखा जायेगा. पहचान नहीं होने पर दफना दिया जायेगा. वहीं, पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच भी कर रही है. चंवर में आखिरकार अधेड़ व्यक्ति का शव कैसे पहुंचा. किसी की साजिश तो नहीं है, पुलिस इन तमाम बिंदुओं पर टेक्निकल और मैनुअल साक्ष्य के आधार पर जांच करने में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन