Gopalganj News : थावे मंदिर के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य महोत्सव से पहले कर लें पूरा : डीएम

Gopalganj News : डीएम सह श्री श्री मां दुर्गा न्यास समिति थावे के अध्यक्ष प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभा कक्ष में समिति की समीक्षा बैठक की गयी.
गोपालगंज. डीएम सह श्री श्री मां दुर्गा न्यास समिति थावे के अध्यक्ष प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभा कक्ष में समिति की समीक्षा बैठक की गयी. सदर एसडीओ सह समिति के पदेन सचिव डॉ प्रदीप कुमार ने सभी सम्मानित सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की. इसके बाद एसडीएम ने मंदिर में हो रहे कार्य, अनुमानित खर्च आदि की जानकारी दी. इस क्रम में डीएम ने निर्देश दिया कि मंदिर परिसर में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्यों में गति लाकर प्रत्येक दशा में प्रस्तावित थावे महोत्सव के पूर्व 30 मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण कराएं.
निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से इस माह के अंत तक दुकान आवंटित कराएं
एसडीएम ने बताया कि मंदिर परिसर में निर्माणाधीन कुछ दुकानों का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. डीएम ने निर्देश दिया कि न्यास के माध्यम से शर्त और रेट निर्धारित करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से इस माह के अंत तक दुकान आवंटित करा दिया जाये. बैठक में उपाध्यक्ष महाराज कुमार कौस्तुभ मणि प्रताप शाही, श्याम देव प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष दारोगा राय, सदस्य डॉ शशि शेखर सिंह, ओम प्रकाश राय , तारकेश्वर प्रसाद , दिलीप सिंह, रुदल प्रसाद, प्रधान पुजारी सह सदस्य संजय पांडेय, थावे बीडीओ अजय कुमार राय, मंदिर प्रबंधक अमरेंद्र दुबे आदि उपस्थित रहे.
मंदिर परिसर में टूटे हुए टाइल्स को बदलने का निर्देश
डीएम ने समिति से विचार विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से श्रद्धालुओं को स्पेसिफिक प्रसाद और मिनिएचर निर्धारित मूल्य पर बिक्री की व्यवस्था कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया. डीएम ने पूर्व की बैठक में पारित प्रस्ताव पर कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिये. साथ ही कहा कि मंदिर परिसर में टूटे हुए टाइल्स को बदलकर मंदिर का विधिवत रंगरोगन कराया जाये.चैत्र नवरात्र को लेकर विशेष तैयारी
समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि 30 मार्च से चैत्र नवरात्र की प्रारंभ हो रहा है. जिसमें पांच 5 अप्रैल को महानिशा पूजा और छह अप्रैल को पूर्णाहुति निश्चित है. इसको लेकर मुख्य रूप से विधि व्यवस्था साफ- सफाई और श्रद्धालुओं के लिए अन्य सुविधाओं का आकलन करते हुए ससमय व्यवस्था के लिए निर्देश दे दिये जाये. इस पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि चैत्र नवरात्र को लेकर विशेष रूप से तैयारी की जा रही है.सात व आठ अप्रैल को होगा थावे महोत्सव
चैत्र नवरात्र के दौरान दो दिवसीय थावे महोत्सव का आयोजन होमगार्ड मैदान में होगा. इसमें राज्य व देश स्तर के मशहूर कलाकार शिरकत करेंगे. सात व आठ अप्रैल को होने वाले इस महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. सफल आयोजन के लिए 15 समितियों का गठन किया गया है. इन समितियों में जिले के वरीय पदाधिकारियों व कर्मियों को शामिल किया गया है. डीएम ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी को लेकर निर्देश दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




