Gopalganj News : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत

पोस्टमार्टम के लिए परिजन सदर अस्पताल पंहुचे
Gopalganj News : हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम, प्रशासन से मुआवजे की मांग
Gopalganj News (मनीष राज) : बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सलोना मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आए मजदूर की मौत हो गई. मृतक बतरदे गांव क निवासी स्वर्गीय गोधन मांझी का पुत्र बहादुर मांझी बताये गये है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बहादुर मांझी सलोना मोड़ स्थित एक होटल में मजदूरी का काम करते थे. वे प्रतिदिन की तरह बुधवार की देर शाम वह होटल में काम खत्म कर पैदल अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सलोना मोड़ के समीप तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बहादुर मांझी की मौके पर ही मौत हो गई.
ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग उठाई
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तत्काल घटनास्थल पर जुट गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर हालत गंभीर बनी हुई है. . ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा देने और दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.
Also Read : Siwan News : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीवान जंक्शन में चला स्वच्छता अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










