Gopalganj News : यूपी से स्कॉर्पियो में शराब की खेप लेकर आ रहा युवक धराया, लाइनर हुए फरार

Published by : GURUDUTT NATH Updated At : 18 Mar 2025 9:56 PM

विज्ञापन

Gopalganj News : स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के देवरिया चारमुहानी के समीप एक स्कॉर्पियो से लायी जा रही 621 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

कटेया. स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के देवरिया चारमुहानी के समीप एक स्कॉर्पियो से लायी जा रही 621 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि पुलिस पदाधिकारी संपूर्णानंद को गुप्त सूचना मिली कि यूपी के रामकोला शराब भट्ठी से दो बाइक एवं एक स्कॉर्पियो पर सवार लोग शराब लाने गये हैं. वे देवरिया चारमुहानी सड़क होकर जाने वाले हैं.

चारमुहानी के पास पहुंचकर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के देवरिया चारमुहानी के समीप पहुंच कर जांच की. उसी दौरान यूपी से दो बाइकों पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखाई दिये व उनके पीछे एक स्कॉर्पियो आती दिखी. पुलिस के द्वारा रुकने का इशारा करने पर बाइक चालक तेजी से बाइक चलाते हुए पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे. बाद में स्कॉर्पियो को पकड़ कर जांच की गयी, तो उसमें 621 लीटर शराब बरामद की गयी. पुलिस गिरफ्त में आया स्कॉर्पियो सवार तस्कर बरवा गांव निवासी अरविंद यादव है. उसने बताया कि फरार बाइक पर सवार व्यक्ति भोरे थाना क्षेत्र के भदवही गांव निवासी नागेंद्र यादव, थाना क्षेत्र के टेर खेमराज गांव निवासी फैजाद उर्फ आजाद, बरवा गांव निवासी रामप्रवेश कुशवाहा एवं स्कॉर्पियो से उतरकर भागा व्यक्ति बरवा निवासी संदीप गोंड था. कड़ाई से पूछताछ करने पर थाना क्षेत्र के बनकटिया टोला टॉड गांव निवासी कैलाश चौधरी एवं दुर्गा चौक निवासी राहुल यादव की तस्करी में संलिप्तता की बात भी सामने आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GURUDUTT NATH

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन