Gopalganj News : पीजी के दो सत्रों के छात्रों को है रिजल्ट का इंतजार, पहले से ही लेट है सेशन

Published by : GURUDUTT NATH Updated At : 21 Mar 2025 10:11 PM

विज्ञापन

Gopalganj News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में में पीजी के दो अलग-अलग सत्रों के छात्र-छात्राएं रिजल्ट के इंतजार में हैं. विश्वविद्यालय की ओर से जनवरी माह में पीजी सत्र 2021-23 के थर्ड सेमेस्टर तथा पीजी सत्र 2020-22 के फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा ली गयी थी.

विज्ञापन

गोपालगंज. जयप्रकाश विश्वविद्यालय में में पीजी के दो अलग-अलग सत्रों के छात्र-छात्राएं रिजल्ट के इंतजार में हैं. विश्वविद्यालय की ओर से जनवरी माह में पीजी सत्र 2021-23 के थर्ड सेमेस्टर तथा पीजी सत्र 2020-22 के फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा ली गयी थी. परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय की ओर से यह भी बताया गया था कि दोनों सत्रों का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जायेगा. मार्च में पीजी सत्र 2021-23 के छात्रों की फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा हो जायेगी और दोनों सत्र कंप्लीट कर लिये जायेंगे.

फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए नहीं निकला कोई नोटिफिकेशन

अब मार्च महीने में महज नौ दिन बचे हैं. अभी तक इन दोनों सत्रों में किसी का रिजल्ट निकला और ना ही पीजी सत्र 2021-23 के छात्रों की फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए कोई नोटिफिकेशन निकला. ऐसे में छात्रों को सेशन और लेट होने की चिंता सता रही है. बता दें कि ये दाेनों सत्र पहले से ही दो से तीन वर्ष लेट हो गये हैं. अब सेशन और लेट हो रहा है.

जनवरी में हुई थीं दाेनों सत्र की परीक्षाएं

पीजी के इन दोनों सत्रों की परीक्षा जनवरी में हुई थी. पीजी सत्र 2020- 22 के फोर्थ सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षा 16 जनवरी से 18 मार्च तक हुई थी. वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा इससे पहले नौ जनवरी से 11 जनवरी के बीच हुई थी. पीजी सत्र 2021- 23 के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 20 से 27 जनवरी तक हुई थी. वही प्रैक्टिकल परीक्षा 29 जनवरी से दो फरवरी के बीच ली गई. दोनों सत्रों की परीक्षा विश्वविद्यालय कैंपस में ही ली गयी थी. परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है.

कॉलेजों में चल रही पीजी फोर्थ सेमेस्टर की क्लास

विश्वविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट तथा तथा पीजी कॉलेजों में पीजी सत्र 2021-23 के फाेर्थ सेमेस्टर की क्लास चल रही है. केआर कॉलेज तथा डीएवी पीजी कॉलेज की ओर से इस बात की सूचना भी जारी करते निर्देश दिया गया है कि वे नियमित क्लास करें. परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GURUDUTT NATH

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन