विदेशी नौकरी से पहले अब मिलेगी अधिकारों और सुरक्षा की पूरी जानकारी

गोपालगंज में विदेश जाने वाले युवाओं के लिए शुरू होगा निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र। अब कानून, संस्कृति और अधिकारों की मिलेगी पूरी जानकारी।
-गोपालगंज में प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने की तैयारी, युवाओं को स्थानीय स्तर पर मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण-विदेश जाने से पहले कानून, संस्कृति, भाषा और सरकारी सहायता तंत्र से कराया जाएगा परिचित
नोट- खबर से संबंधित कोई तस्वीर हो, तो लगायें।गोपालगंज से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट
प्रतिनिधि, गोपालगंज.विदेश में रोजगार के लिए जाने वाले युवाओं को अब सिर्फ नौकरी ही नहीं, बल्कि वहां सुरक्षित और जागरूक तरीके से काम करने की पूरी तैयारी भी करायी जायेगी. इसके लिए गोपालगंज में प्री-डिपार्चर ओरिएंटेशन ट्रेनिंग (पीडीओटी) केंद्र शुरू करने की कवायद तेज कर दी गयी है. जिला नियोजनालय की ओर से इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक इच्छुक युवक-युवतियां इस सुविधा का लाभ उठा सकें. जिला नियोजनालय द्वारा संचालित होने वाला यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा. प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को गंतव्य देश की संस्कृति, भाषा, स्थानीय कानून, कार्यस्थल पर व्यवहार, अधिकारों तथा जरूरी सावधानियों की व्यवहारिक जानकारी दी जायेगी. उद्देश्य यह है कि विदेश जाने वाले युवा सुरक्षित, जागरूक और आत्मविश्वास के साथ रोजगार प्राप्त कर सकें तथा किसी भी प्रकार की ठगी या कानूनी परेशानी से बच सकें.
------------------\
सरकारी योजनाओं और सहायता सेवाओं की भी होगी जानकारी\
प्रशिक्षण में भारत सरकार की प्रवासी भारतीयों से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सहायता सेवाओं की भी जानकारी दी जायेगी. इसमें इंडियन कम्युनिटी वेलफेयर फंड, प्रवासी भारतीय बीमा योजना, इ-माइग्रेट पोर्टल, मदद पोर्टल, प्रवासी भारतीय सहायता केंद्र तथा भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों की 24 घंटे हेल्पलाइन सेवाएं शामिल हैं. जिला नियोजनालय का मानना है कि स्थानीय स्तर पर यह सुविधा शुरू होने से जिले और आसपास के क्षेत्रों के विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं को काफी सहूलियत मिलेगी और वे पूरी जानकारी के साथ सुरक्षित एवं विधिसम्मत तरीके से विदेश जा सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










