जिला स्थानांतरण पर पशु चिकित्सकों को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना.

Author Manish raj|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

फोटो नं 104. जिला पशुपालन पदाधिकारी की भावभीनी विदाई की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह और डॉ. राकेश कुमार सिंह को उनके स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। उनके कार्यकाल की सराहना की गई।

विज्ञापन

-जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह और पशु शल्य चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार सिंह को दी गई विदाई, नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं फोटो नं 106. जिला पशुपालन पदाधिकारी की भावभीनी विदाई की तस्वीर. गोपालगंज, प्रतिनिधि. जिला पशुपालन पदाधिकारी के हुए स्थानांतरण के बाद गुरुवार को राजकीय पशु चिकित्सालय जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह और पशु शल्य चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गयी. आयोजित समारोह में चिकित्सकों व कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं. डॉ. अशोक कुमार सिंह का स्थानांतरण पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, बिहार, पटना में शोध पदाधिकारी के पद पर तथा डॉ. राकेश कुमार सिंह का स्थानांतरण जिला पशुपालन पदाधिकारी, सुपौल के पद पर हुआ है. समारोह में डॉ. प्रवीण गुप्ता, डॉ. राकेश कुमार शर्मा, डॉ. पवन कुमार, डॉ. आशीष कुमार सहित अन्य चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे. इस दौरान बताया गया कि गोपालगंज के नये जिला पशुपालन पदाधिकारी के रूप में डॉ. प्रदीप कुमार पदभार ग्रहण करेंगे, जबकि पशु शल्य चिकित्सक के पद का कार्यभार वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डॉ. प्रवीण गुप्ता संभालेंगे. समारोह का समापन सम्मान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन