तेज रफ्तार का कहर: मीरगंज में दो बाइकों की भिड़ंत, महिला की मौत मची कोहराम.

फोटो, मृतक महिला की फाइल फोटो. फोटो , सदर अस्पताल में इलाजरत घायलों की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network
गोपालगंज के मीरगंज में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप तेज रफ्तार का कहर उस समय देखने को मिला जब दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही एक महिला की मौत हो गई, जबकि दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका इलाज स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करने के बाद दोनो घायलों की गंभीर हालत होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी डॉक्टर की मौजूदगी में इलाज चल रही है.
वही ,मृतक महिला की पहचान जिगना निवासी 60 वर्षीय मालती देवी, पति राम प्रवेश साह के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि वह किसी काम के सिलसिले में अपने बेटे के साथ बाइक पर बाहर निकली थीं, तभी यह हादसा हो गया. वहीं घायलों में महिचा निवासी अभिषेक कुमार (21), पिता अजय प्रसाद, जो सिवान से लौट रहे थे, और दूसरा घायल छाप निवासी विकाश कुमार (21), पिता शैलेन्द्र साह शामिल हैं. आस पास के लोगो के अनुसार दोनों बाइक तेज गति में थीं, जिससे टक्कर इतनी जोरदार हुई कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवकों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. तेज रफ्तार को इस दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










