सदर अस्पताल और कुचायकोट सीएचसी में एक साथ अधिकारियो की जांच, मिलीं गड़बड़ियां.

फोटो नं 107. सदर अस्पताल का निरीक्षण करते भू-अर्जन पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network
गोपालगंज के सदर अस्पताल और कुचायकोट सीएचसी में अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी और व्यवस्थाओं में कई खामियां पाई गईं, सुधार के कड़े निर्देश दिए गए।
-व्यवस्थाओं का लिया जायजा, समय पर उपस्थिति व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का दिया निर्देश फोटो नं 107. सदर अस्पताल का निरीक्षण करते भू-अर्जन पदाधिकारी. प्रतिनिधि, गोपालगंज. जिला पदाधिकारी समीर सौरभ के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुचायकोट का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. एसडीएम ने ओपीडी, आपातकालीन सेवा, प्रसव कक्ष, दवा वितरण केंद्र, वार्ड, पैथोलॉजी, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया. उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय संसाधनों, चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं की भी समीक्षा की.वही मॉडल सदर अस्पताल औचक निरीक्षण भू-अर्जन पदाधिकारी अनिल कुमार ने किये. निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड, दवा की उपलब्धता, एक्स-रे, ब्लड बैंक, रजिस्ट्रेशन काउंटर, डॉक्टरों की उपस्थिति पंजी सहित साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की गई. भू-अर्जन पदाधिकारी ने कहा कि मरीजों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बेवजह मरीजों को रेफर नहीं किया जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










