बिलरुआ में आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत, युवती गंभीर रूप से झुलसी

Author Gautam kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन
बिलरुआ में आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत, युवती गंभीर रूप से झुलसी

घटना के बाथ परिजनों से जानकारी लेते सीओ, अस्पताल पर उमडी ग्रामीणों की भीड | Prabhat Khabar Network

विजयीपुर के बिलरुआ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई। प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन

- मवेशी लाने निकले 73 वर्षीय बुजुर्ग पर गिरी बिजली, सीएचसी में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित - एक सप्ताह में दूसरी घटना, प्रशासन ने खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की फोटो- घटना की सूचना पर पहुंचे लोग प्रतिनिधि, विजयीपुर. विजयीपुर थाना क्षेत्र के बिलरुआ गांव में गुरुवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 73 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गयी, जबकि 20 वर्षीय एक युवती गंभीर रूप से झुलस गयी. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. परिजन दोनों को तत्काल सीएचसी विजयीपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने राजमंगल यादव को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल युवती का उपचार जारी है. परिजनों के अनुसार, राजमंगल यादव दोपहर में मवेशी चराने के लिए चंवर गए थे. मौसम खराब होने पर वह घर लौट आए, लेकिन तेज बारिश शुरू होने पर मवेशियों की चिंता में उन्हें वापस लाने के लिए फिर निकल पड़े. इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं कुछ दूरी पर खड़ी गांव निवासी हरि यादव की 20 वर्षीय पुत्री भी बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयी.घटना की सूचना मिलते ही सीओ राकेश कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली. वहीं विजयीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया. लगातार हो रही बारिश के बीच क्षेत्र में आकाशीय बिजली की घटनाओं में बढ़ोतरी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व लक्ष्मीपुर गांव में भी खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी थी, जबकि दो किशोर घायल हो गये थे. प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है.

विज्ञापन
Gautam Kumar

लेखक के बारे में

By Gautam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन