जमीन कब्जाने के विवाद में पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला, दोनों घायल

Author Manish raj|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

फोटाे नं 103. मारपीट की जानकारी लेते नगर थाने की पुलिस. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के मठिया गांव में जमीन कब्जाने को लेकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला हुआ। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

-मारपीट में घायल पिता-पुत्र सदर अस्पताल में भर्ती, नगर थाना पुलिस जांच में जुटी फोटाे नं 103. मारपीट की जानकारी लेते नगर थाने की पुलिस. गोपालगंज, प्रतिनिधि. नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में जबरन जमीन कब्जाने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. मामले की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस जांच में जुट गई है.घायलों में मठिया गांव निवासी सरजू साह का पुत्र मसदी साह और उनके 23 वर्षीय पुत्र अमोद कुमार बताये गये है.बताया गया कि जमीन पर जबरन कब्जा करने के विवाद को लेकर दुसरे पक्ष से शारदा साह, राजन कुमार और रंजन कुमार ने लाठी-डंडों से हमला कर दोनों पिता-पुत्र को घायल कर दिया. आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. इधर, घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन