गोपालगंज: महम्मदपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम: शिक्षा मंत्री ने उतारी आरती, बोले- सत्य और कर्म का मार्ग दिखाते हैं प्रभु के आदर्श

Updated:
विज्ञापन

छठिहार महोत्सव को संबोधित करते शिक्षा मंत्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी शामिल हुए. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. मंत्री ने कहा कि कृष्ण के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं.

विज्ञापन

Gopalganj News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित छठिहार समारोह में बुधवार की शाम बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी शामिल हुए. महम्मदपुर स्थित एक विवाह भवन में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की और आरती उतारी. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने समूचे क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की.

विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी

समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का पावन जीवन धर्म, सत्य और निष्काम कर्म के मार्ग पर चलने की अमर प्रेरणा देता है. उनके जीवन मूल्य और गीता का संदेश आज भी मानवीय समाज के मार्गदर्शन के लिए पूरी तरह प्रासंगिक हैं. उन्होंने समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयघोष से परिसर गुंजायमान कर दिया.

समारोह में जुटे कई पंचायतों के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग

इस धार्मिक अनुष्ठान में बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग पहुंचे. कार्यक्रम में पहुंचे जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनय यादव ने भी भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं.

समारोह में गोपालगंज नगर परिषद के सभापति हरेंद्र चौधरी, राजू सिंह, मुखिया गुड्डू सिंह, गणेश सिंह, मुखिया रंजन गुप्ता और वरुण सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे. देर रात तक समारोह में श्रद्धालुओं के आने और प्रसाद ग्रहण करने का सिलसिला जारी रहा.

Also Read: गोपालगंज में गंडक का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, बैकुंठपुर में बांध की सुरक्षा जांचने पहुंचे मंत्री; अधिकारियों को दिये निर्देश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन