फायर ब्रिगेड टीम के सदस्यों को गौरव सम्मान देकर किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड टीम के सदस्यों को गौरव सम्मान देकर किया गया सम्मानित

गोपालगंज. हजियापुर फायर ब्रिगेड टीम अग्निशामालय के योद्धाओं को गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. हजियापुर फायर ब्रिगेड टीम अग्निशामालय के योद्धाओं को गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया. यहां पर फायर ब्रिगेड टीम को तिरंगा पगड़ी, अंगवस्त्र से सम्मानित कर मास्क दिया गया. शंकर कुमार यादव, पंकज कुमार, ईश्वर झा, यशवंत कुमार, रोहित सिंह, धर्मेंद्र कुमार, ऋतिक कुमार, अमन अनंत, नवीन सिंह को राजेश पटेल, सोशल वर्कर ने यह सम्मान दिया और कहा कि आप सब सातों दिन, 24 घंटे, 365 दिन पूरे साल सेवा देते हैं. यह टीम हमेशा तैयार रहती है, कहीं कोई आग लगने पर उपस्थित मिलती है. अविलंब किसी भी आपदा में यह टीम आग पर काबू पाती है . सोशल वर्कर राजेश पटेल समय-समय पर फायर ब्रिगेड टीम को सम्मानित करते हैं. यह सब पाकर यहां के लोगों ने खुशी जाहिर की और कहा कि यहां कोई नहीं आता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन