विजयीपुर में युवक, पत्नी और बेटी से मारपीट की प्राथमिकी

विजयीपुर. प्रखंड के नोनापाकड़ गांव में पड़ोसियों ने एक युवक को बाजार से लौटते समय लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया.
विजयीपुर. प्रखंड के नोनापाकड़ गांव में पड़ोसियों ने एक युवक को बाजार से लौटते समय लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. पीड़ित इंद्रबली बैठा ने बताया कि घर के पास श्यामलाल यादव, श्रवण यादव और सुरेंद्र यादव ने जाति सूचक गालियां देते हुए हमला कर दिया. शोर सुनकर बचाने पहुंची पत्नी संजू देवी और बेटी प्रिया कुमारी को भी आरोपितों ने पीटा और पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार कर दिया. मारपीट से तीनों घायल हो गये, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बचाया गया. पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




